इसमें 50 से अधिक संगठन, संरक्षण समूह, विद्यालय, गैर लाभकारी संस्थाएं, होमस्टे और निजी पर्यटन उद्यमों के साथ राज्य की एजेंसियां और अनुसंधान संस्थान मिलकर काम कर रहे हैं। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों से लेकर मध्य हिमालय, शिवालिक, तराई और भाबर के मैदानी इलाकों तक पक्षी अवलोकन की गतिविधियां होंगी।
उन्होंने बताया इस वर्ष की पक्षी गणना प्रकृतिविद् और पक्षी विशेषज्ञ रहे सुनीति भूषण दत्ता को समर्पित की गई है। इस बार पक्षी गणना में महिलाओं की भागीदारी भी खास तौर पर बढ़ी है। महिलाएं राज्यस्तरीय समन्वय के साथ स्थानीय बर्ड वॉक और कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रही हैं। इसी क्रम में कुमाऊं में केवल महिलाओं के लिए विशेष बर्डिंग वॉक भी आयोजित की जाएगी।