एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पूजा राठी का मकान मयूर विहार में पानी की टंकी के पास है। वह परिवार के साथ नौ फरवरी को सुबह घर पर ताला लगाकर शादी में भिवानी, हरियाणा चले गए।
शादी समारोह में गए परिवार के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने वहां पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर लॉकर तोड़कर सोने, चांदी व हीरे के जेवरात चोरी कर लिए। अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये भी चोर ले उड़े। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पूजा राठी का मकान मयूर विहार में पानी की टंकी के पास है। वह परिवार के साथ नौ फरवरी को सुबह घर पर ताला लगाकर शादी में भिवानी, हरियाणा चले गए। शनिवार शाम वापस लौटे। लौटकर देखा तो घर का ताला टूट था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। बताया कि चोर नकदी समेत सोने, चांदी के गहने और चांदी के कई अन्य सामान चुराकर ले गए।
एटीएम कार्ड बदलकर 57 हजार रुपये निकाले
देहरादून। व्यक्ति का एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर ठगों ने 57 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में मोहन चंद्र डोभाल निवासी जौनपुर, कोटद्वार ने रायपुर थाने में तहरीर दी है। बताया कि एक फरवरी को वह दून में थे। उन्होंने आयकर कॉलोनी के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से रकम निकाली। रकम निकालने में पीछे से आए तीन युवकों ने मदद की। आरोप है कि उन्होंने रकम निकालते हुए पीड़ित का पिन कोड देखा और धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोप है कि इसके बाद चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उनके बैंक खाते से 57 हजार रुपये निकाले गए।