अभी तक पतंजलि के उत्पाद खुले बाजार में बहुत कम मिलते थे। देशभर के बड़े स्टोर पर ही यह उत्पाद मिलते थे। अब लगभग सभी उत्पाद खुले बाजार में उतार दिए गए हैं। दूध, दही, धी, मक्खन तो चाय की दुकानों पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सभी सौंदर्य प्रसाधन, आटा, दाल, चावल, टूथपेस्ट, तेल आदि अभी तक पतंजलि के स्टोर पर उपलब्ध थे। अब ये सभी शहरों के बाजारों में पहुंचा दिए गए हैं। वितरण के लिए जिला, तहसील, शहर और ब्लॉक तक वितरक नियुक्त कर दिए गए हैं। पतंजलि का ताजा दूध और दही सभी जगह उपलब्ध है।