फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट के लिए होगी ज्यादा दिक्कत, इंदौरी, चेन्नई और उपासना नहीं आएगी देहरादून

Fri, 28 Feb 2020 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रेलयात्रियों को कुछ दिन सीट के लिए ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जनता और उज्जैनी एक्सप्रेस पहले से कैंसिल है। ऐसे में कुछ और ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों की दिक्कत और बढ़ेगी।

विज्ञापन


इंदौरी एक्सप्रेस 28 और 29 फरवरी को रद्द रहेगी। चेन्नई एक्सप्रेस 29 फरवरी को देहरादून नहीं आएगी। यह ट्रेन दो मार्च को देहरादून से भी रवाना नहीं होगी। जबकि छह मार्च को यह ट्रेन देहरादून से जाते वक्त वाया टपरी से शामली होकर जाएगी। नियमित रूट देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद से होकर नहीं जाएगी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

कोच्चुवेली एक्सप्रेस भी देहरादून नहीं आएगी

एक मार्च को कोच्चुवेली एक्सप्रेस देहरादून नहीं आएगी। दो मार्च को यह ट्रेन देहरादून से भी रवाना नहीं होगी। इसी तरह, उपासना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 फरवरी को देहरादून नहीं आएगी और न यहां से रवाना होगी।

स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि फरीदाबाद से निजामुद्दीन स्टेशन की चौैथी लाइन के कार्य और मुजफ्फरनगर से देवबंद स्टेशन के बीच होने वाले डबल लाइन कार्य के चलते इन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें