लक्कड़ मंडी की तरफ सिक लाइन पर बृहस्पतिवार को हायड्रा पलट गया। ट्रॉलियों को सिक लाइन में मेंटेनेंस के लिए लाने-जाने के लिए हायड्रा का प्रयोग किया जाता है। बताया जा रहा है केबल के लिए खुदाई चलने की वजह से जमीन धंसी हुई थी। उसमें पहिया जाने से हायड्रा पलट गया।
स्टेशन पर तकनीकी दिक्कत बहुत ज्यादा आ रही है। तीन महीने तक स्टेशन बंद रखा गया। इसके बावजूद व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया। रेलकर्मियों के साथ ही यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है।
-राजेंद्र गुसाई, शाखा सचिव नरमू
डीआरएम ने वॉशिंग लाइन दोबारा बनाने का आश्वासन दिया था। इसकी स्थिति मेंटेनेंस लायक ही नहीं है। वॉशिंग लाइन में दो कोच की लंबाई बढ़ाने से आगे ऊंचा हो गया है। जबकि पीछे से नीचे रह गया है। इससे ड्रेनेज सिस्टम पहले से ज्यादा खराब हो गया है। मेंटेनेंस में दिक्कत आ रही है।
-जीके श्रीवास्तव, शाखा सचिव उरमू
रेलवे स्टेशन पर नया-नया काम हुआ है। कुछ जो दिक्कतें रह गई हैं उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। रेलकर्मियों की यूनियन द्वारा जो समस्याएं बताई हैं, उन्हें भी दूर किया जा रहा है।
-गणेश चंद ठाकुर, निदेशक, दून स्टेशन