एक मार्च को कोच्चुवेली एक्सप्रेस देहरादून नहीं आएगी। दो मार्च को यह ट्रेन देहरादून से भी रवाना नहीं होगी। इसी तरह, उपासना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 फरवरी को देहरादून नहीं आएगी और न यहां से रवाना होगी।
स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि फरीदाबाद से निजामुद्दीन स्टेशन की चौैथी लाइन के कार्य और मुजफ्फरनगर से देवबंद स्टेशन के बीच होने वाले डबल लाइन कार्य के चलते इन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया है।