खत सिलगांव के अंतर्गत भंजरा-देऊ मोटरमार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। अधिकारियों के निरीक्षण से मोटरमार्ग के बनने की उम्मीद जग गई है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने दो साल पहले कच्ची सड़क को चौड़ा करने के साथ पक्का करने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने कालसी दौरे के दौरान मार्ग की हालत सुधारने की घोषणा की थी। इसी क्रम में बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अस्थाई खंड साहिया की टीम ने मौका मुुआयना किया। विदित हो कि मोटरमार्ग के निर्माण से क्षेत्र के खत सिलगांव, खत विशायल, खत बाना व हिमाचल प्रदेश के लिए होने वाली आवाजाही आसान हो जाएगी। लोनिवि के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क पर कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है।