फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऋषिकुल में युवकों के बीच मारपीट, तमंचा नीचे गिरने से चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमंगलवार देर शाम की घटना, पुलिस आसपास लगे कैमरें खंगाल रही
विज्ञापन

I

I
I
Iनगर कोतवाली क्षेत्र में ऋषिकुल के पास मंगलवार देर शाम कुछ युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक के पास से तमंचा नीचे गिर गया और गोली चल गई। गनीमत ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के कैमरे चेक किए।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम ऋषिकुल पास राजीवनगर कॉलोनी और कनखल के कुछ युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद देखते ही देखते मारपीट होने लगी। बताया गया कि मारपीट के बाद राजीव नगर के रहने वाले एक युवक के पास से तमंचा निकलकर नीचे गिर गया, जिसके बाद गोली चली गई। फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रितेश शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें चेक किए। फुटेज में गोली चलने की तो आवाज आ रही है, लेकिन फायरिंग करते हुए कोई दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने युवकों से भी पूछताछ शुरू कर दी। बताया गया कि झगड़े में तमंचा नीचे गिरने से गोली चली है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। गोली चलने की बात तो सामने आई है, लेकिन किसी को लगी नहीं है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें