फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विद्यालय में मैदान नहीं, बरामदे में हो रही प्रार्थना

Wed, 21 May 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के नए बने भवन में मैदान नहीं है। छात्राओं को प्रार्थना विद्यालय भवन के बरामदे में करनी पड़ रही है। वहीं, छात्राएं खेल प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास नहीं कर पा रही हैं। अभिभावक काफी समय से विद्यालय परिसर में मैदान के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के नए भवन का निर्माण छह महीने पहले पूरा हुआ है। लेकिन, विद्यालय परिसर में मैदान नहीं बनाया गया है। जिसके कारण छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में 102 छात्राएं अध्ययनरत हैं और उन्हें विद्यालय के बरामदे में अव्यवस्थित ढंग से प्रार्थना करनी पड़ रही है। वहीं, छात्राओं को खेलने और अभ्यास के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है।

विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर, प्रबंध समिति की अध्यक्ष रोशनी देवी, नरेंद्र सिंह, प्रेम दास, रवि वर्मा, डोडू दास आदि का कहना है कि चार करोड़ रुपये से विद्यालय भवन का निर्माण कराने वाले विभाग को छात्राओं की सुविधा के हिसाब से सभी व्यवस्थाएं करनी चाहिए थीं। उन्होंने विद्यालय में प्रार्थना स्थल का निर्माण कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



बयान...

मैदान निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट जारी होते ही निर्माण कराया जाएगा। - भुवनेश्वर प्रसाद जदली, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें