फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 80 से अधिक गांवों में एक भी महिला डॉक्टर नहीं

Wed, 03 May 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Doctor
विज्ञापन
जिले की आबादी में 52 फीसदी भागीदारी के बावजूद महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नसीब नहीं हो पा रही है। केदारघाटी के अस्सी से अधिक गांवों की महिलाएं जहां जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है वहीं, जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग सहित पूरे जिले में एक भी महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन

 
हालात यह हैं कि महिलाओं के स्वास्थ्य से संबधित 75 फीसदी मामले अन्यत्र चिकित्सालयों में रेफर किए जाते हैं। जिले में प्रतिवर्ष 900 से 1100 बच्चे जन्म ले रहे हैं, लेकिन अधिकांश महिलाओं का प्रसव जिले के बाहर के अस्पतालों में हो रहा है। स्थिति यह है कि गौरीकुंड से लेकर गुप्तकाशी क्षेत्र के ग्रामीणों को खून जांच, एक्सरे और अन्य प्राथमिक जांचों के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में 22 में से 11 पद रिक्त

जिले में जिला चिकित्सालय समेत दो सीएचसी और दो पीएससी सहित 42 छोटे-बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन इनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व संसाधनों का टोटा बना हुआ है। जिला अस्पताल में जहां चिकित्सकों के 22 में 11 पद खाली है, वहीं, सीएचसी अगस्त्यमुनि में मात्र तीन डॉक्टर हैं।

वहीं, पूरे जिले में चिकित्सकों के 60, फार्मेसिस्ट के 30 से अधिक और एएनएम के 21 पद खाली है, जिस कारण लाखों की लागत से बने अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र शोपीश बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बुरी है। गौंडार, तोषी, बुरूआ समेत 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को बुखार की दवा और बच्चों के टीकाक रण के लिए छह से आठ किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें