फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में परिवार की अवधारणा नहीं : डॉ. शैलेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की ओर परिवार प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि भारत बलिदानियों, ध्रुव, प्रह्लाद और वीर वीरांगनाओं का देश है। विदेशों में परिवार की अवधारणा ही नहीं है। विदेशी संस्कृति भोग संस्कृति है।
विज्ञापन




सेलाकुई स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष चौहान ने की। कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि हमें एकत्रित होने के लिए किसी विशेष अवसर की आवश्यकता नहीं है। भारत त्योहारों का देश है, हमें समाज की अच्छी बातों को संजोकर रखना है और कुरीतियों को छोड़ना है। कहा कि हमें अपने बालक बालिकाओं को संस्कारित करना है।

कार्यक्रम में नगर संघ चालक डॉ. पंकज किशोर गौड़, जिला संघ चालक देवराज, नगर कार्यवाह ध्यान सिंह राणा, प्रकाश भट्ट, जयकृत राणा, संजय कंडारी, संजय सहगल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें