फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक साल बाद भी नहीं मिला प्रोन्नत वेतनमान का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोन्नत वेतनमान के संबंध में जारी शासनादेश के बाद भी एक साल तक इसका लाभ न मिलने से शिक्षकों में भारी रोष है। यह समस्या सिर्फ डोईवाला ब्लॉक के शिक्षकों के साथ है। शिक्षकों का कहना है कि प्रोन्नत वेतनमान के संबंध में शासनादेश जारी होने के बाद ही जिले के अन्य ब्लॉक में शिक्षकों को इसका लाभ दिया गया। लेकिन डोईवाला ब्लॉक में एक साल बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन




इस संबंध में शिक्षकों की ओर से विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धमेंद्र सिंह रावत ने कहा, पहले ही शासनादेश में साफ किया जा चुका है कि स्वीकृति मिलने के बाद ही शिक्षकों को इसका लाभ दिया जाए। लेकिन ऐसा न करने से सरकार पर एरियर का बोझ बढ़ जाएगा। इसके अलावा विभाग की ओर से शासना के निर्देशों का भी नहीं किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों में भारी रोष है। शिक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा, जल्द इस समस्या का निपटारा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें