फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोहना नदी पर पुल और सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर। भारतीय किसान संघ ने गोहना नदी के रपटे पर पुल का निर्माण और रुद्रपुर-भाऊवाला मोटर मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा है।
विज्ञापन

किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा रुद्रपुर-भाऊवाला मोटर मार्ग पर गोहना नदी के पुल से क्षेत्र की 20 से 25 ग्राम पंचायत व उसके मजरे-खेड़े आदि के निवासियों की आवाजाही होती है। इसके अलावा भारी संख्या में स्कूली बच्चों की नियमित आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है। पुल नहीं बना होने से ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को कठिन समस्या का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में नदी के रपटे को पार करते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उधर ग्राम रुद्रपुर से सोरना, बड़वा, डोभरी, होरावाला तक सड़क की चौड़ाई बेहद कम है जिससे मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। उन्होंने मार्ग की चौड़ाई को बढ़ाए जाने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र नौटियाल, हेमलता निश्चय नौटियाल, ग्राम पंचायत बालूवाला, बड़वा, सोरना, चांदपुर के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें