फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: टाइगर फॉल के नीचे जाने व तालाब में नहाने पर प्रतिबंध, पेड़ गिरने से हो गई थी पर्यटक की मौत

Wed, 28 May 2025 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

टाइगर फॉल में सोमवार को अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ नीचे गिर गया था। इस दौरान झरने के नीचे नहा रही दिल्ली की शाहदरा निवासी पर्यटक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
टाइगर फॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर फाॅल विकास समिति ने झरने के नीचे जाने और तालाब में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वन विभाग, पर्यटन विभाग और प्रशासन की ओर से जांच व अनुमति मिलने के बाद टाइगर फाॅल में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


चकराता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर फॉल में सोमवार को अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ नीचे गिर गया था। इस दौरान झरने के नीचे नहा रही दिल्ली की शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद और चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई थी। तीन लोगों को पेड़ की टहनियों के लगने से मामूली खरोंचे आई थी।

टाइगर फाॅल विकास समिति ने दोनों लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि झरने के ऊपर विभिन्न प्रजाति के हरे पेड़ मौजूद हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम...देहरादून हरिद्वार में झमाझम बारिश, बदरीनाथ में भी बरसे मेघ
विज्ञापन


पेड़ों की स्थिति की जांच के लिए वन विभाग, जिला पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। बताया कि जांच पूरी होने और अनुमति मिलने तक झरने के नीचे जाने और तालाब में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि केवल टाइगर फाॅल को देखने और फोटो आदि लेने के लिए पर्यटकों को अनुमति दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें