फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं, पढ़ाई हो रही प्रभावित

Thu, 22 May 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकरानी में शिक्षकों की कमी चल रही है। इसके चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों को अन्य विषय के अध्यापक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय का ज्ञान दे रहे है।
विज्ञापन


राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकरानी में 210 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। जिनके पढ़ाई का जिम्मा विद्यालय में कार्यरत चार शिक्षकों के हवाले है। इनमें से एक शिक्षक के पास प्रधानाचार्य का प्रभार भी है। उन्हें पढ़ाने के साथ ही विद्यालय के अन्य कार्य भी देखने पढ़ते है। जबकि विद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत 30 छात्रों पर एक शिक्षक का होना जरूरी है। ऐसे में 210 छात्रों पर विद्यालय में सात शिक्षक होने चाहिए थे।



प्रबंधन समिति ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक के सात पद स्वीकृत है। तीन शिक्षक सेवानिवृत हो गए है। अब, विद्यालय में चार शिक्षक रह गए है। तीन पद रिक्त चल रहे हैं। बताया कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए विद्यालय फिर भी आ रहे है। ऐसे में छात्र संख्या 210 से बढ़कर 250 तक पहुंच सकती है। बताया कि कई बार विभाग को इस बारे में बताया जा चुका है। लेकिन शिक्षकों की नियुक्त नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन




-

ब्लॉक में शिक्षकों की कमी चल रही है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो उसके लिए अन्य विद्यालयों में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। - विनिता कठैत नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें