फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक मकान के किचेन में मिला व्हाइट-लिप्ड ग्रीन पिट वाइपर

Thu, 22 May 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर से वन विभाग के सर्प मित्र ने एक व्हाइट-लिप्ड ग्रीन पिट वाइपर का रेस्क्यू किया है। इस प्रजाति का सांप आमतौर पर कम ही देखने को मिलता है। उधर, सर्पमित्र ने पछवादून के अलग-अलग स्थानों से पांच सांप का रेस्क्यू करके उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को बुधवार की सायं पौने छह बजे विकासनगर स्थित एक मकान के किचन में सांप के होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने सांप को अपने कब्जे में कर लिया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप व्हाइट-लिप्ड ग्रीन पिट वाइपर प्रजाति का है जो कम देखने को मिलता है



विकासनगर के गुडरिच क्षेत्र से मिली एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के सांप का रेस्क्यू किया। बताते चलें कि सर्पमित्र ने मंगलवार की देर रात 10.15 बजे भीमावाला से, 11.45 बजे हरबर्टपुर क्षेत्र के धर्मावाला से व मंगलवार की ही रात के 12.00 बजे सेलाकुई क्षेत्र के भगवानपुर गांव से इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा सांपों का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि पकड़े सभी पांचों सांप को संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें