संपर्क नहीं तो हत्या की बात को भी बल नहीं
दोनों की हत्या कौन और क्यों कर सकता है यह भी एक बड़ा सवाल है। आमतौर पर इस तरह के मामलों में किसी एक पक्ष के लोगों पर ही शक जाता है। लेकिन, पुलिस ने जब इस सवाल के जवाब को तलाशना शुरू किया तो पता चला कि दोनों के बीच कोई संपर्क ही नहीं था। महिला के पास तो अपना मोबाइल तक नहीं है। जहां तक घरवालों ने पुलिस को बताया तो संदीप हेमलता को जानते तक नहीं थे। ऐसे में हत्या के उस उद्देश्य की खोज यहां बंद हो जाती है कि कोई एक दूसरे के संबंधों या संपर्कों को सोचकर उनकी हत्या करेगा। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है।
संदीप से किसी की रंजिश के भी नहीं मिले कोई प्रमाण
संदीप साढ़े चार साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही अंबीवाला में नया मकान बनाया था। थोड़े समय पहले ही उन्होंने प्रॉपर्टी डीलिंग भी शुरू की थी। लेकिन, पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि किसी जमीन पर भी कोई विवाद नहीं है। ऐसे में कोई उनकी हत्या करना चाहेगा इसके लिए किसी रंजिश के प्रमाण भी अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं। संदीप के घर में उनका बेटा और पत्नी रहते हैं। जबकि, उनके ससुराल का घर भी इसी गांव हैं। उन्हें आसपास के लोग भी अच्छी तरह से नहीं जानते हैं।