फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फॉगिंग और लार्वा साइडर के छिड़काव पर शिकायतों का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIडीएम ने फेसबुक पेज पर साझा की फॉगिंग मशीनें बढ़ाने की वीडियो, लोग बोले - नहीं दिखती है फॉगिंग करते मशीनें
I
I

I
Iनगर निगम का हर वार्ड में फॉगिंग करने का दावा, अब तक आ चुके हैं डेंगू के 25 केस
I
Iराजधानी में लाखों रुपये महीना फॉगिंग पर खर्च किए जा रहे हैं। 100 से ज्यादा मशीनें फॉगिंग कर रही हैं। बावजूद इसके डेंगू-चिकनगुनिया और मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में फॉगिंग और लार्वा साइडर के छिड़काव पर सवाल उठ रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के फेसबुक पेज पर डीएम ने दून में फॉगिंग मशीनें बढ़ाए जाने का वीडियो शेयर साझा किया तो लोगों ने फॉगिंग नहीं होने की शिकायतों का अंबार लगा है।
I
Iसितंबर की शुरुआत होते ही दून में डेंगू केस आने शुरू हो गए। अब तक डेंगू के 25 केस आ चुके हैं। जबकि 50 मरीज चिकनगुनिया के मिले हैं। मलेरिया का मच्छर भी अभी तक 10 लोगों को काट चुका है। इनमें बंजारावाला में तीन, आमवाला में दो, गोविंदगढ़ में दो, टर्नर रोड, पंड़ितवाड़ी, किशननगर, पटेलनगर, लोअर नेहरू ग्राम, नेशविला रोड, जाखन-कंडोली, कारगी ग्रांट और कारगी चौक से डेंगू का एक-एक मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

I
I
I
Iडेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम ने फॉगिंग के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाए जाने की वीडियो फेसबुक पर साझा की। इसके बाद लोगों ने उनके फेसबुक पेज पर ही शिकायत की झड़ी लगा दी। अंजुम निशा ने वार्ड-नंबर छह, अल्पना शर्मा ने शिमला बाईपास एकता एनक्लेव में, मोहित चुनियाल ने लाला पानी तपोवन, धनंजय असवाल ने ईसी रोड पर मंदिर लेन के पास, सीमर ग्रोवर ने त्यागी रोड आदि लोगों ने फॉगिंग न करने की फेसबुक पेज पर शिकायत करते हुए समाधान की मांग की है।
I
I
I
I
I
I100 वार्ड में फॉगिंग का दावा
I
Iदेहरादून शहर के सभी 100 वार्डों में रोजाना फॉगिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। छह बड़ी मशीनों को फॉगिंग में लगाया गया है। 15 टैंकरों से हर वार्ड में लार्वा साइडर छिड़काव किया जा रहा है। सभी वार्डों दो-दो मशीनें अलग से लार्वा साइडर के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iदून में लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। इस बार डेंगू नियंत्रण में रहा है। यदि कहीं से शिकायत आती है तो वहां दोबारा फॉगिंग कराई जाती है। - डॉ. अविनाश खन्ना, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें