फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की विदाई, निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकरणपुर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाया गया
I
I
I
Iकरणपुर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही मां दुर्गा पूजा का शनिवार को समापन हो गया। यहां मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को क्षमा प्रार्थना और सिंदूर खेला के बाद विदा किया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
I
I
I
Iशनिवार को करणपुर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाया गया। मंदिर समिति के संरक्षक सूर्यकांत धस्माना ने मां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में मां का सबसे बड़ा व ऊंचा स्थान होता हैं और भगवती जगदंबा तभी प्रसन्न होती हैं जब हम अपने घर में रहने वाली मां, बेटी, बहन पत्नी या किसी भी स्त्री का सम्मान करते हैं। कहा कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रवि कुमार गोलू, सनी मेहरा, मंत्री सौरभ दूसेजा, सुरेश दुसेजा, सुभाष वासुदेव, सतीश दूसेजा, प्रोमिला कोहली, जनक राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iसंध्या आरती के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
I
I
I
Iआराघर मॉडल कॉलोनी में उत्तरायण काली बाड़ी पूजा कमेटी की ओर से चल रही दुर्गा पूजा में शनिवार को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। यहां शाम को संध्या आरती की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी गई। राजा रोड स्थित कालूमल धर्मशाला में बंगविधि-दुर्गावाड़ी सोसायटी की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना की गई। यहां शाम को भव्य प्रस्तुति दी गई।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें