फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजनौर के युवक ने खुद को बचाने के लिए तमंचे से किया था फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी के पास सोमवार देर रात की घटना में युवती से छेड़खानी की नहीं हुई पुष्टि
विज्ञापन


लोगों ने तमंचे से गोली लगने जैसी वीडियो भी की थी वायरल
आईएसबीटी के पास सोमवार की देर रात हवाई फायर बिजनौर के युवक आयुष राठी ने लोगों की भीड़ से खुद को बचाने के लिए किया था। इस मामले में कहा जा रहा था कि युवक किसी युवती से छेड़खानी कर रहा था। उसे रोका गया तो उसने फायर कर दिया। कुछ वीडियो इस तरह के भी वायरल हुए, जिसमें एक ऑटो चालक को गोली लगी दिखाई जा रही थी। मगर, पुलिस जांच में इस तरह की बातों की पुष्टि नहीं हुई है। बल्कि एक अन्य युवक व युवती के झगड़े में लोगों ने बिजनौर के युवक को उसका साथी मानकर उस पर हमला किया था। पुलिस ने तमंचे से हवाई फायर करने के आरोप में आयुष को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली थी कि किसी ने आईएसबीटी के पास हवाई फायर की है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खड़े आयुष राठी नाम के युवक को हिरासत में ले लिया गया। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में राठी ने बताया कि वह मौके पर खड़ा था। उसने देखा कि पास में ही एक युवक और युवती आपस में झगड़ा कर रहे थे। आसपास के लोग युवती का पक्ष लेते हुए बीच-बचाव करने लगे। शोर सुनकर वह भी वहां पहुंचा तो झगड़ा करने वाले युवक का साथी समझकर उसे भी पीटना शुरू कर दिया। लोग उस पर हावी हो गए थे। उनसे खुद को बचाने के लिए हवा में फायर कर दिया था। थोड़ी देर में एक वीडियो वायरल हुआ कि गोली किसी ऑटो ड्राइवर को लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि ऑटो चालक राजीव जोशी और आर्यन जोशी ने पुलिस को मंगलवार को वीडियो जारी कर बयान दिए हैं। ये दोनों लोग ही मौके पर मौजूद थे। दोनों ने युवती से छेड़खानी की बात से इन्कार किया है। इसके साथ ही कहा कि स्थानीय लोग आयुष राठी को युवक का दोस्त समझ बैठे थे। लोगों से बचाव करने के लिए ही राठी ने फायर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें