फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मां से मिलने आ रहा युवक पैर फिसलने से शांतिनगर नाले में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Wed, 26 Jul 2023 11:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

रोहित गोयल उर्फ बंटी पुत्र सुंदर लाल गोयल मोहब्बेवाला स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। वह अपनी मां से मिलने के लिए आ रहा था। इस दौरान शांति नगर स्थित नाले में अचानक उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
नाले में बहा युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां से मिलने आ रहा युवक शांति नगर के नाले के तेज बहाव में बह गया। पुलिया पर उसका पैर रपटने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी।

विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि डीएस कॉलोनी का रहने वाला रोहित गोयल उर्फ बंटी पुत्र सुंदर लाल गोयल मोहब्बेवाला स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे अपनी मां से मिलने के लिए डीएस कॉलोनी आ रहा था। इस दौरान शांति नगर स्थित नाले में पानी का बहाव बहुत तेज था और पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिया पार करते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया।

इससे वह नाले में गिर गया और पानी में बह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम रोहित की तलाश में जुट गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में तलाश की गई, लेकिन रोहित का कहीं पता नहीं चला। रोहित के दो बच्चे हैं। एसओ ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन


सड़क तक बह रहा था पानी
पुलिस के अनुसार नाले का पानी सड़क तक बहा था। जैसे-तैसे रोहित वहां से निकल गया और किनारे हो गया। लेकिन, इसके बाद वह नाले के तेज बहाव में फंस गया। रोहित जिस जगह से निकला उस जगह की वीडियो लोगों ने बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस जगह को ध्यान में रखते हुए भी पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें