फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग भूले, इसलिए अस्पतालों में बढ़ी भीड़ : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगांधी पार्क में चल रहे योग शिविर का हुआ समापनI
विज्ञापन


अखिल भारतीय महासभा की ओर से गांधी पार्क में चल रहे योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा की योग सदियों पुरानी विद्या है, लेकिन हम इस विद्या को भूल गए हैं। आज हमारे अस्पतालों में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। अगर, प्रतिदिन योग किया जाए तो बीमारियों से दून रहा जा सकता है।

आचार्य अरुण कुमार कहा कि योग से इंसान स्वस्थ चित रहता है। योग करने के कई सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। कहा कि जिन भी शिक्षार्थियों ने योग की विद्या को ग्रहण किया है वह दूसरे को जरूर बताएं और सिखाएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि अपने जीवन को स्वस्थ रखने के लिए योग करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि कहां कि संस्था इस मानसून में 11000 पौधे वितरित और रोपित करेगी। संचालन उमाशंकर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान राजीव महर्षि, नीलम शर्मा, सुदामा, पंडित मनोज कुमार शर्मा, राजेश नेगी, महेश कोठारी, अवनीश कांत शर्मा, पीयूष गॉड, सुधीर आर्य, राम सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें