फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही लोक पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआत्मरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में काम रही महिला विंगI
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक सरोकारों से जुड़ी लोक पंचायत की महिला विंग पर्दे के पीछे से प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है।



तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित व वीर शहीद केसरीचंद राजकीय महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष राजकुमारी भंडारी चौहान बताती हैं कि 2019 से लोक पंचायत का महिला विंग सक्रीय है। बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि लोक पंचायत में कोई पदाधिकारी नहीं है, सभी आम सदस्य हैं। इसमें शिक्षक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी, गृहणी आदि सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। संगठन महिला आत्मरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वरोजगार, नशा उन्मूलन आदि विषय पर कार्य करता है। संगठन की सदस्य और कराटे प्रशिक्षक शिल्पा राय ने बताया कि वह जौनसार बावर के सरकारी विद्यालयों में छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही हैं। बताया कि जब बालिकाएं बचपन से आत्मरक्षा के तैयार होंगी तो वह विपरीत परिस्थितियों में अपने और परिवार की रक्षा कर पाएंगी। बताया कि उनके प्रशिक्षण प्राप्त कई बालिकाएं अब इसे स्वरोजगार का जरिया भी बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकपत्थर महाविद्यालय वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा राठौर ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की छात्राओं को निशुल्क कोचिंग देती हैं। सदस्य रेखा भंडारी ने कहा कि वह महिलाओं सिलाई, बुनाई और अन्य स्वरोजगार के लिए जागरूक करती हैं। साथ ही बालिकाओं को पर्सनल हाईजिन को लेकर भी जागरूक करती हैं। बिंद्रा चौहान ने बताया कि लोक पंचायत की महिला विंग के रूप के महिलाओं को अपनी बात रखने के मजबूत मंच मिला है। मनीषा, कृतिका राय, नीतू चौहान, मीनाक्षी ने बताया कि संगठन की ओर महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर एक स्कूटर रैली निकाली जाती है, जिसमें बालिकाए, महिलाएं और युवतियां महिला सशक्तीकरण का संदेश देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें