फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यमुना और टोंस का घटा जलस्तर, पांच मार्गों से हटाया गया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से राहत के कारण खतरे के निशान को पार करके बह रही यमुना व टोंस का जलस्तर सामान्य हो गया है। सोमवार को मौसम साफ रहने से चकराता क्षेत्र के बंद पांच मोटर मार्गों से मलबा हटाकर यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया। अभी भी चार मार्ग बंद हैं। लोनिवि की टीम जेसीबी से मलबा हटा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के 455.37 से कम 452.32 मीटर रहा। डाकपत्थर बैराज से नदी में 1528.12 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, टोंस में खतरे का निशान 644.75 मीटर है जबकि नदी में 633.80 मीटर पानी बह रहा था। इच्छाड़ी बांध से नदी में 945.24 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

उधर, जौनसार बावर क्षेत्र के कई मोटर मार्गों पर मलबा आने के कारण यातायात अवरूद्ध है। इनमें लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड साहिया का दुधलानी-धुनोऊ से कामला मोटर मार्ग एक स्थान पर बंद है। पीएमजीएसवाई कालसी का त्यूणी-चांदनी से पिवनल मोटर मार्ग एक स्थान पर, कलान खड्ड से डिमिच और बिरपा बैंड-खरासी मोटर मार्ग तीन-तीन स्थानों पर बंद हैं। सोमवार को चकराता-लाखामंडल, गौराघाटी-मानथात, माख्टी-पोखरी, छटऊ-नगोऊ और पुरोड़ी-रावना-डामटा मोटर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। लोनिवि के आपदा नोडल अधिकारी आदित्य ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के सभी मोटर मार्गों को देर रात तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें