फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीण को घेरकर लोहे की राॅड और लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। भुरना गांव से लक्सर पहुंचे रवि कुमार को गांव के ही पांच युवकों ने घेर लिया। हमलावरों ने लोहे की राॅड, लकड़ी की फट्टी और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। बीच बचाव करा रहे उसके साथ रमन की भी पिटाई की गई। रवि को लक्सर के अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भुरना गांव निवासी सुषमा देवी ने बताया कि आरोपी विशाल, वंश, राहुल व श्रीकांत और सुमित निवासीगण ग्राम भुरना उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। नौ अक्तूबर को उनके पति रवि कुमार अपने साथी रमन के साथ किसी कार्य से लक्सर गए थे। जहां आरोपियों ने पुरकाजी बस स्टैंड के समीप उन्हें घेर लिया और लोहे की राॅड, लकड़ी की फट्टी और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। रमन के बीच बचाव करने पर उनकी भी पिटाई हुई। राहगीरों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
रवि को गंभीर हालत के चलते एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उपचार में व्यस्त होने के कारण तब उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें