फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दून, ऋषिकेश की हवा की गुणवत्ता में गिरावट, काशीपुर में निगरानी नहीं हो सकी शुरू

Sun, 25 Oct 2026 02:48 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 59 था, जो कि शनिवार को 71 पहुंच गया था, यह संतोषजनक श्रेणी में है। ऋषिकेश की एयर क्वालिटी इंडेक्स भी शुक्रवार को 56 था, जो कि शनिवार को 59 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
देहरादून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। देहरादून और ऋषिकेश में हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है, हालांकि अभी भी दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं, काशीपुर में हवा की गुणवत्ता की निगरानी का काम शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 59 था, जो कि शनिवार को 71 पहुंच गया था, यह संतोषजनक श्रेणी में है। ऋषिकेश की एयर क्वालिटी इंडेक्स भी शुक्रवार को 56 था, जो कि शनिवार को 59 पर पहुंच गया। यह भी संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं, पीसीबी के अधिकारियों ने शनिवार से मशीन के दुरुस्त होने और काशीपुर में हवा की निगरानी का काम शुरू होने की बात कही थी, लेकिन यह कार्य शुरू नहीं हो सका है।

नई मशीन लगाने की तैयारी

देहरादून। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हवा की निगरानी के लिए नई मशीनों को लगाने की तैयारी कर रहा है। पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि काशीपुर में नई मशीन को लगाया जाएगा। बताया कि हवा की गुणवत्ता बेहतर रहे, इसको लेकर निकायों का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें