फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो हाथ आया वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरायपुर और डालनवाला से चोरी हुई तीन स्कूटी बरामद
विज्ञापन

I

I
I
Iरायपुर और डालनवाला से तीन स्कूटी चुरा चुके एक 19 साल के शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका सुराग लगाने के लिए इलाके में 60 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े। उससे तीनों स्कूटी बरामद कर ली हैं। आरोपी की पहचान रायपुर के नकरौंदा निवासी नितिन थापा (19) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

I
Iरायपुर पुलिस को अलग-अलग तारीखों में दो स्कूटी चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसके अलावा डालनवाला थाना क्षेत्र से भी एक स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तीनों घटनास्थल के आसपास लगे 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे मिले सुराग के आधार पर मालदेवता रोड के पास नितिन को गिरफ्तार किया। उस समय वह एक चोरी की स्कूटी पर जा रहा था। उसने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करता था। उसकी निशानदेही पर केशरवाला जंगल के पास से चोरी की दो अन्य स्कूटी भी बरामद कर ली। नितिन पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें