जल जीवन मिशन ठेकेदार संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। ठेकेदारों ने लंबित भुगतान के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को प्रेस क्लब में हुई पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की गई।
मोर्चा के प्रदेश संयोजक आनंद राणा ने बताया कि ठेकेदारों ने अपनी जमा पूंजी और कर्ज लेकर करीब 15500 योजनाएं पूरी की हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोई धनराशि जारी नहीं हुई है। इससे ठेकेदार और मजदूर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। मोर्चा ने 16 जून को देहरादून मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। इसके बाद 30 जून को जिला मुख्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। जल जीवन मिशन की योजनाओं में पानी बंद करने का कार्यक्रम भी होगा। वार्ता में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव जोशी, महिपाल सिंह पडियार, आयु शर्मा, संजय नौटियाल और प्रीतम चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।