फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कूच करने गए बेरोजगारों ने सड़क पर बैठ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उत्तराखंड पीसीएस भर्ती की मांग को लेकर सचिवालय कूच करते बेरोजगार। अमर उजाला
विज्ञापन
पीसीएस भर्ती विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर सचिवालय कूच करने गए बेरोजगारों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रोक दिया। इसके बाद बेरोजगारों ने सड़क पर बैठ कर ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बेरोजगारों ने उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को देवभूमि बेरोजगार मंच के बैनर तले बेरोजगार परेड मैदान में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए बेरोजगार सचिवालय कूच करने के लिए बढ़े। सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगा बेरोजगारों को रोका तो पुलिस और बेरोजगारों के बीच नोकझोंक हुई। बेरोजगारों ने कहा कि सरकार की ओर से बीते पांच सालों से पीसीएस भर्ती की विज्ञप्ति जारी नहीं होने से बेरोजगारों ने भारी आक्रोश है। बेरोजगारों ने मांग करते हुए कहा कि पीसीएस भर्ती में प्रदेश के युवाओं को 10 फीसदी की छूट दी जाए। साथ ही एक साल में भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए। बेरोजगारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें