फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आहिल, प्रियांशु, हर्ष, मुकेश दौड़ में रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदो दिवसीय राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापनI
विज्ञापन




दो दिवसीय स्टेट जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को हो गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में देहरादून के आहिल अली, 400 मीटर में ऊधमसिंह नगर के प्रियांशु पाल, 1500 मीटर में भी ऊधमसिंह नगर के हर्ष सागर और 5000 मीटर में अल्मोड़ा के मुकेश चिनियाल अव्वल रहे।



जबकि बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में देहरादून की दीपांशी तोमर, 400 मीटर में भी दून की तनीषा भट्ट, 1500 मीटर में हरिद्वार की मनीषा और 5000 मीटर में चंपावत की सोनी पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा बालक वर्ग की 110 मीटर हर्डल में स्पोर्ट्स कॉलेज के तरुण आर्य, ऊंची कूद में चंपावत के अमित रेनवाल, त्रिकूद में हरिद्वार के यश तोमर, चक्का फेंक में हरिद्वार के देव चौधरी, भाला फेंक में स्पोर्ट्स कॉलेज के उत्सव त्यागी विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग की ऊंची कूद में ऊधमसिंह नगर की दिव्या, त्रिकूद में भी ऊधमसिंह नगर की निकिता सैनी, चक्का फेंक में देहरादून की आरुषि, भाला फेंक में ऊधमसिंह नगर की खुशी, हेप्टाथलन में भी ऊधमसिंह नगर की जसकिरण कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।



इस मौके पर ओलंपियन मनीष रावत, भारत भूषण, एमसी शाह, मधुसूदन जोशी, गुलशन अली, सुनील शर्मा, अफजाल बेग, आदित्य कुमार, अंकित भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें