मसूरी में सोमवार शाम हरनाम सिंह मार्ग पर यूनियन बैंक के सामने बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। साथ ही पोल और तार टूटने से विद्युत सप्लाई भी ठप हो गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों व वन विभाग की संयुक्त टीम ने पेड़ का कुछ हिस्सा काटकर रोड से हटाया। जिसके बाद वहां से यातायात सुचारु हो सका। देर शाम तक विद्युत सप्लाई भी सुचारु नहीं हो पाई थी, जिससे करीब 100 घरों में अंधेरा हो गया है।
यूपीसीएल के एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया के पेड़ काफी बड़ा है। उसे हटाने के लिए जेसीबी और बडे़ कटर की आवश्यकता है। मंगलवार दोपहर तक विद्युत सेवा सुचारु कर दी जाएगी।