फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीजों का कोरोनेशन और तीसरे मरीज का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आननफानन में विभाग ने इनके आवासों के आसपास फॉगिंग कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बरसात में अब तक पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से दो राज्य के बाहर प्रवास कर दून लौटे थे।
विज्ञापन

बरसात के सीजन में एडिज मच्छर के शिकारों की संख्या बढ़ती जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि रायपुर के अधोईवाला क्षेत्र के दो मरीजों (एक महिला और एक पुरुष) को कोरोनेशन में भर्ती कराया गया था। डेंगू की आशंका पर इनका रैपिड टेस्ट कराया गया। जिसमें काफी हद तक डेंगू होने की संभावनाओं का पता लगने पर इनका एलाइजा टेस्ट कराया गया। इस टेस्ट की रिपोर्ट में दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा रायपुर क्षेत्र के ही एक अन्य मरीज को रविवार शाम को दून अस्पताल में लाया गया था। यहां शुरूआती लक्षणों में उसमें डेंगू की आशंका के चलते वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इस मरीज की एलाइजा रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि तीनों मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन

बारिश के बाद सभी अस्पताल अलर्ट
डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि बारिश के बाद डेंगू के कारक मच्छरों की तादात में इजाफा होने लगता है। इसके कारण जिले के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट कर दिया है। जरूरत के आधार पर यहां डेंगू वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
डेंगू की पुष्टि पर फॉगिंग के निर्देश
जिले में कुल 110 इलाकों को डेंगू के लिए संवेदनशील माना गया है। यह रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के आधार पर तैयार की गई है। यहां एक निश्चित समय के अंतराल पर फॉगिंग कराने को कहा गया था। लेकिन, यहां स्थिति दूसरी है। स्वास्थ्य महकमे ने जब मरीज सामने आए तभी इलाके में फॉगिंग कराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें