फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिवहन विभाग ने 10 माह में वसूला 22 करोड़ से अधिक का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
-अपर परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, दुर्घटनाएं रोकने पर जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। परिवहन विभाग ने 10 माह में 22 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

देहरादून स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय में अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य के सभी इंटरसेप्टर और टास्क फोर्स अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बताया कि एक अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच टास्क फोर्स ने कुल 74,042 वाहनों के चालान किए। 5,592 वाहन सीज किए। इससे कुल 14.73 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इंटरसेप्टर टीमों ने 44,409 वाहनों का चालान काटकर 2,309 वाहन सीज किए और 7.72 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया। अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने कहा कि नशे में ड्राइविंग करने वालों को जेल होगी। विभाग ने 45 नए एल्कोमीटर खरीदे हैं। मकसद ये है कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा, उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी, आरटीओ अनीता चमोला, अरविंद पांडेय, नरेश संगल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें