फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देवभूमि में दिखेगा आधुनिक पिट्टू का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नेशनल जूनियर पिट्टू चैंपियनशिप की जिम्मेदारी उत्तराखंड को सौंपी है। इस चैंपियनशिप में करीब 24 राज्यों के 700 खिलाड़ी और ऑफिशियल प्रतिभाग करेंगे। हाल ही में इंदौर में हुए नेशनल सब जूनियर चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बालक वर्ग की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया था।I
विज्ञापन

I
I
Iउत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के सचिव अश्वनी भट्ट ने बताया कि फेडरेशन ने जून में नेशनल चैंपियनशिप कराने का मौका दिया है। कहा कि सामूहिक रूप में खेले जाने वाले इस खेल के नियम और खिलाड़ियों की संख्या भी तय की गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह से खेले जाने वाले पिट्टू को फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एकरूपता देते हुए नियम बनाए हैं। इसके अनुसार एक टीम में अधिकतम 10 खिलाड़ी हो सकते हैं। इनमें से छह खिलाड़ी अंदर खेल सकते हैं। कोर्ट की चौड़ाई 14 मीटर और लंबाई 26 मीटर होती है। पिट्टू सेट में अलग-अलग आकार के सात पिट्टू होते हैं, जिसमें नीचे से छह पिट्टू 3.5 सेंटीमीटर के होते हैं। सबसे ऊपर वाला सात सेंटीमीटर का होता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी पांडे ने कहा कि विश्व के प्राचीनतम सामूहिक खेल पिट्टू के दूसरी राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता का देवभूमि में आयोजन का अवसर प्राप्त होना बड़ी उपलब्धि है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें