फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेच रहे थे ब्रांडेड कंपनी का गद्दा, लेकिन जब कवर हटाकर देखा तो फटी रह गईं आंखें

Mon, 24 Apr 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनी के गद्दे के नाम पर धोखाधड़ी का केस सामने आया है। कुछ लोगों ने ब्रांडेड कंपनी  का गद्दा बेच रहे थे। लेक‌िन जब उसका कवर हटाकर देखा तो उनकी आंखे फटी रह गई।
विज्ञापन


भल्लाफार्म क्षेत्र में ग्रामीणों ने शनिवार को एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली गद्दे बेचने वाले चार लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह युवक काफी दिनों से क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर थर्माकोल भरे गद्दे बेच रहे थे।

शनिवार को भल्लाफार्म में लोडर वाहन में एक ब्रांडेड कंपनी की चिट लगे गद्दे भरकर दो युवक बेच रहे थे। इसी दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि रावत और पंचायत सदस्य आशीष पंवार मौके पर पहुंचे। संदेह होने पर उन्होंने गद्दे को फाड़ा तो उसके अंदर थर्माकोल भरा था, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


उधर, श्यामपुर के एनडीएस, खदरी गांव, चोपड़ाफार्म और टिहरी विस्थापित क्षेत्र में नकली गद्दे बेचते हुए मिले। विस्थापिति क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पांडे ने युवकों को पकड़कर श्यामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चौकी इंचार्ज योगेश पांडेय ने बताया कि युवक खुडबुड़ा मोहल्ला, दून के रहने वाले हैं। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें