फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई में समय-समय पर तकनीकी टीम करेगी उद्योगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाई बनाने वाली औद्योगिक इकाई में आग लगने की घटना के बाद से अग्निशमन विभाग व पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश उद्योगपतियों को दिए हैं। कहा कि शीघ्र ही एक तकनीकी टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम समय-समय पर उद्योगों में अग्नि से सुरक्षा के उपायों की जांच करेगी। साथ ही कमियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में सगंध पौधा केंद्र के सभागार में पुलिस और अग्निशमन विभाग की उद्योगपतियों के साथ की बैठक हुई।इसमें प्रेमनगर की क्षेत्राधिकारी रीना राठौर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव व क्षेत्रीय प्रबंधक सेलाकुई यशवंत सिंह रावत शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि उद्योगों में अग्नि सुरक्षा के मामलो में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इकाइयों में आपातकालीन निकासी मार्ग, सेट बैक, फिक्स्ड इंस्टॉलेशन, फायर एस्केप, डिजिटल साइन आउट, फैक्टरी के अंदर व बाहर जाने के मार्ग, समय-समय पर अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, फायर अलार्म और डिटेक्शन सिस्टम आदि व्यवस्थाएं करने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन को कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी गंभीरता से लेते हुए उन्हें पीपीई किट उपलब्ध करानी चाहिए। हाल में घटी दुर्घटना को देखते हुए शीघ्र ही एक तकनीकी टीम का गठन किया जाएगा। कहीं भी अनियमितता मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने औद्योगिक इकाई में कार्यरत महिलाओं को नाइट शिफ्ट में नहीं रखे जाने और रखे जाने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कही। बैठक में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ईशम सिंह, उप निरीक्षक बबीता, उत्तराखंड इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील उनियाल, ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिकारिया, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विजय तोमर, सहारा इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष आरके शर्मा समेत बड़ी संख्या में उद्योगपति व प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें