फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्रिकेट प्रतियोगिता में उपरोली की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहिया। राय ब्रदर्स ग्राम कुरोली के माध्यम से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में उपरोली की टीम ने अपने ही गांव की टीम को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के ए और बी ग्रुप में कुल 70 टीमों ने प्रतिभाग किया। साहिया स्थित स्वतंत्रता सेनानी मिनी स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन भाजपा के जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने किया। बताते चलें प्रतियोगिता के ए ग्रुप में 40 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें उपरोली गांव की टीम ने बिसोई गांव की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई, जबकि बी ग्रुप में 30 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसका फाइनल उपरोली की दूसरी टीम व सकनी गांव की टीम के बीच खेला गया। मैच में उपरोली ने सकनी की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद उपरोली गांव की दोनों टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान विजयी टीम को ट्रॉफी व 51 हजार और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवीन शर्मा को और मैन ऑफ द सीरीज संदीप खन्ना को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान राय ब्रदर्स के अध्यक्ष सचिन राय, सोनू राय, सुंदर राय, अंकित राय, अंशुल राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें