IIवीर माधो सिंह भडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्विद्यालय में चल रहे फर्जी डिग्री जाँच प्रकरण, वित्तीय अनिमितताओं और परीक्षा परिणाम घोषणा में देरी की शिकायतों को लेकर छात्रसंघ राजभवन का घेराव करेगा।
I
Iडीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि सॉफ्टवेयर घोटाले, भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं पर इतने धरने प्रदर्शन होने एवं शासन की जाँच में दोषी पाए जाने के बाद भी कुलपति डॉ. ओमकार यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल एवं वित्त नियंत्रक विक्रम सिंह जंतवाल पर कोई कार्यवाई नहीं हुई है। छात्रों के हितों से कोई भी खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। छात्र संघ अपनी मांगो को लेकर बहुत जल्द राज भवन का घेराव करेगा।I