I
IIपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर अपर कैंप में दो दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, बॉक्सिंग, खो-खो एवं स्केटिंग (बालिका वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल हिमांशु कांडपाल ने किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के कुल 132 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की। इस दौरान प्रधानाचार्य अवधेश दुबे मौजूद रहे।I