- हत्या के प्रयास में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
- युवक के परिवार पर मुखबिरी का जताते हैं शक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। थाना सहसपुर में खुशहालपुर में नशा तस्कर के बेटे और उसके साथी ने जान से मारने की नीयत से एक युवक पर कार चढ़ा दी। इस दौरान युवक बच गया। लेकिन, उसे काफी चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में खुशहालपुर निवासी शोएब ने बताया कि गांव की रहने वाली मेराज नशा तस्करी के मामले में संलिप्त है। वह कई बार जेल भी जा चुकी है। बताया कि वह उनके परिवार पर मुखबिरी का शक करते हैं। बताया कि 24 जनवरी को वह सुबह करीब 11 बजे खुशहालपुर मोहल्ले में मैच देखने गया था। बताया कि इस दौरान मेराज के बेटे अमन और उसके साथी फूल ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर कार चढ़ा दी। बताया कि उसे शरीर पर काफी चोटें आईं। वह चल भी नहीं पा रहा है। बताया कि अमन ने जाते-जाते उनके साथ गाली गलौज जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली गलौज और आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।