फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुकान के सामने फड़ लगी तो दुकानदार का होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने व्यापारियों के साथ बैठक में अतिक्रमण न करने को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान के सामने फड़ और ठेली लगी तो दुकानदार का चालान किया जाएगा। बैठक में विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि पलटन बाजार, तहसील चौक, हनुमान चौक, कांवली रोड आदि जगहों पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इससे आम जतना को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसएसपी ने व्यापार मंडल के सभी सदस्यों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान व्यापार मंडल से पंकज मैसोन, पंकज दीदान, सुनील कुमार बांगा, शेखर फुलारा, राम कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये भी दिए निर्देश
- दुकानों के आगे किसी भी प्रकार की फड़ और ठेली नहीं लगेगी।
- सभी दुकानदार अपने कर्मचारियों का सत्यापन करवाएंगे।
- सड़क किनारे या किसी दुकान के आगे किसी भी प्रकार की रिंग आदि नहीं लगेगी। यदि लगती है दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
- शहर में या सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें