फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुकान शटर उठाकर गल्ला तोड़ा, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपटेलनगर थाना क्षेत्र में चोरियां रुक नहीं रही हैं। बुधवार को एक घटना का खुलासा हुआ तो दो दुकानों में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान का शटर उठाकर गल्ले में रखे रुपये चोरी कर लिए। वारदात पश्चिमी पटेलनगर क्षेत्र में विजय रतूड़ी मार्ग पर हुई। आशीष ग्रोवर कंप्यूटर और स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। शाम को शाम पांच बजे वह अपनी दुकान का शटर नीचे डालकर जरूरी काम के लिए कहीं चले गए। पांच मिनट बाद ही जब वह लौटे तो देखा कि शटर खुला हुआ है और दुकान में रखे दोनों काउंटरों में बने गल्ले टूटे हुए हैं। उनमें रखे पैसे गायब मिले। इसी दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली में स्थित कोरियर की दुकान में भी इसी तरह की वारदात हुई। वहां अंदर कांच के दरवाजे का ताला लगा हुआ था। चोरों ने इसे तोड़कर वहां गल्ले से नकदी चोरी कर ली। पूर्व पार्षद गोविंद मोहन ने इसकी सूचना पटेलनगर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान कोरियर वाली दुकान में अंदर एक चाकू गिरा मिला। माना जा रहा है कि शायद यह चाकू चोर का गिरा है।
विज्ञापन

I
Iलैपटॉप चोरी के आरोपी गिरफ्तारI
Iमयंक गौतम निवासी गणेश विहार ने रायपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि अमृत फार्म वेडिंग प्वाइंट रायपुर के पास से अज्ञात चोरों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप को चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले की जांच की। बुधवार को पुलिस ने मयूर विहार के पास चेकिंग के दौरान तीन युवकों शिवम (22), अजय (24) और राकेश थापा (44) तीनों निवासी रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि तीनों नशे के आदी हैं।I
I
I
Iदेहरादून। मयंक गौतम निवासी गणेश विहार ने रायपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि अमृत फार्म वेडिंग प्वाइंट रायपुर के पास से अज्ञात चोरों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप को चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले की जांच की। बुधवार को पुलिस ने मयूर विहार के पास चेकिंग के दौरान तीन युवकों शिवम (22), अजय (24) और राकेश थापा (44) तीनों निवासी रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि तीनों नशे के आदी हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें