फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सचिव ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-अनुपस्थित कार्मिकों से मांगा स्पष्टीकरण, कहा-बिना अनुमति अवकाश स्वीकार नहीं
विज्ञापन


-बागेश्वर एवं गरुड़ जीआईएस आधारित महायोजना की समीक्षा की

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश के सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार बुधवार को अचानक वसंत विहार स्थित नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग पहुंच गए। इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर एवं गरुड़ जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की भी समीक्षा की।

सचिव आवास डॉ. राजेश ने निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से बायोमीट्रिक उपस्थिति का विवरण लिया। अनुपस्थित कार्मिकों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति या अनुचित कारण किसी भी कार्मिक का अवकाश स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति अनुपस्थित कार्मिकों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश भी दिए। कहा कि अनुशासन एवं समय पालन विभागीय कार्यकुशलता की आधारशिला है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की प्रगति, फाइल निस्तारण की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए। निर्देशित दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के उपरांत डॉ. आर राजेश कुमार ने बागेश्वर एवं गरुड़ की जीआईएस आधारित महायोजना (मास्टर प्लान) की समीक्षा बैठक ली। नगरीय विस्तार, यातायात प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, जल निकासी व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना विकास से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने निर्देश दिए कि महायोजना को स्थानीय आवश्यकताओं, भौगोलिक परिस्थितियों एवं भविष्य की जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए अंतिम रूप दिया जाए ताकि योजनाबद्ध और सतत विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पेशल असिस्टेंस और डिरेगुलेशन के तहत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान सहायक अधिकारी बालेश्वर मुंथिल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजीव कौशिक, श्रद्धा, रूबी, प्रीति सैनी, हिमांशु कुमार, हरीश शर्मा, अंजली डंगवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें