फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Accident: आखिरकार पकड़ा गया नृत्यांगना को टक्कर मारने वाला स्कूटर सवार, 60 दिन बाद गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 11:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

तेज रफ्तार वाहन ने एक सितंबर को बालावाला क्षेत्र में स्कूटर सवार युवती को टक्कर मारकर  घायल कर दिया था। पिछले दिनों अमर उजाला ने नृत्यांगना मीनाक्षी की अपील को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
मीनाक्षी - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालावाला क्षेत्र में युवती को टक्कर मारकर घायल करने वाला स्कूटर सवार 60 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरों में स्कूटर का नंबर नहीं आया था। ऐसे में पुलिस मैन्युअली स्कूटर सवार की तलाश कर रही थी। स्कूटर की टक्कर से युवती का पैर टूट गया था, जो अब भी बिस्तर पर है।

विज्ञापन


युवती की पिछले दिनों पुलिस से की गई अपील को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत एक सितंबर को बालावाला में सुभाष चंद्र बोस एकेडमी के पास एक अज्ञात स्कूटर सवार ने तेजी से ओवरटेक करते हुए स्कूटर सवार युवती को टक्कर मारी थी।

इस मामले में युवती मीनाक्षी सती के पिता पूर्णानंद सती निवासी नथुवावाला सिदि्ध विनायक कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी आई थी, लेकिन, इन कैमरों में इस लाल रंग के स्कूटर का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिखाई दे रहा था। लिहाजा रायपुर पुलिस इस स्कूटर के संबंध में मैन्युअली जानकारी इकट्ठा कर रही थी।
विज्ञापन


स्कूटर का मिरर था गायब 
इस बीच पता चला कि घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर भद्रकाली मंदिर से दाहिने रास्ते पर एक व्यक्ति के पास लाल रंग का स्कूटर होने की जानकारी मिली। पुलिस ने जब स्कूटर को चेक किया तो देखा कि इसके बाएं साइड मिरर के नीचे स्क्रैच पड़ी थी। इसके साथ ही पिछले हिस्से में बड़ा गड्ढा भी था। स्कूटर का मिरर गायब था।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  पीएम आवास योजना 2.0...प्रदेश में अपनी जमीन पर घर बनाने वालों को अब मिलेगा ज्यादा पैसा
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में जो स्कूटर आया था उससे यह मिलता-जुलता था। ऐसे में पुलिस ने स्कूटर को कब्जे में ले लिया। इस मामले में एफएसएल से रिपोर्ट और भौतिक परीक्षण के बाद साक्ष्यों का मिलान किया गया तो यह वही स्कूटर था, जिससे एक सितंबर की रात को घटना हुई थी। इसकी तस्दीक होने के बाद पुलिस ने स्कूटर चालक हिमांशु उनियाल निवासी भद्रकाली मंदिर के पास नथुवावाला को पकड़ लिया है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।I

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें