फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उफान पर बरसाती नदियां, चोई बस्ती से हटवाई गईं पांच झोपड़ियां

Fri, 10 Jul 2026 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी और बुधवार रात से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सहसपुर कोतवाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर मोड है। किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए पुलिस ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को रामपुर की चोई बस्ती में नदी किनारे बनी करीब पांच झोपड़ियों को हटवाकर वहां रह रहे करीब 35 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

लगातार बारिश और बरसाती नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत के नेतृत्व में पुलिस टीमें संवेदनशील इलाकों का सघन दौरा कर रही हैं। पुलिस ने संभावित खतरे वाले स्थानों पर रहने वाले परिवारों को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराते हुए तत्काल वहां से हटाकर सुरक्षित जगहों पर भेजा, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना से बचा जा सके। पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चीता पुलिस और मोबाइल आपदा किट के साथ पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। एनाउंसमेंट के जरिए लोगों को नदी-नालों के पास न जाने, बच्चों को अकेला न छोड़ने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति या जलभराव की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या स्थानीय थाने को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें