फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो माह भी नहीं टिकी सड़क, लोगों ने कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

विज्ञापन
मसूरी की मोतीलाल नेहरु मार्ग कई जगह से उखड़ी , लोग परेशान--संवाद -1
विज्ञापन
- अक्तूबर में ही हुआ था लाइब्रेरी चौक-मोतीलाल नेहरू मार्ग का डामरीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। शहर का लाइब्रेरी चौक-मोतीलाल नेहरू मार्ग दो माह में ही उखड़ने लगा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने लोनिवि की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि विभाग ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया। नतीजा सड़क दो माह भी नहीं टिक पाई। लोग फिर से हिचकोले खाकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू मार्ग निवासी बीएस नेगी और वीरेंद्र रावत ने कहा कि अक्तूबर में ही मार्ग का डामरीकरण किया गया था। अब जगह-जगह सड़क उखड़ गई है। दो माह भी सड़क का नहीं टिकना लोनिवि की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। इस मार्ग से जार्ज एवरेस्ट, भद्रराज और दुधली के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक आवाजाही करते हैं। सड़क उबड़-खाबड़ होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क का काम सही तरीके से नहीं कराया है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने कहा कि सड़क के उखड़ने की सूचना मिली है। इसे एक सप्ताह में ठीक किया जाएगा। ठेकेदार को इस संबंध में नोटिस दिया गया है। एक साल तक सड़क खराब होने या उखड़ने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की है।

मसूरी की मोतीलाल नेहरु मार्ग कई जगह से उखड़ी , लोग परेशान--संवाद -1

मसूरी की मोतीलाल नेहरु मार्ग कई जगह से उखड़ी , लोग परेशान--संवाद -1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें