फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गलियों को सीवर से नहीं जोड़ने का किया विरोध

विज्ञापन
सीवर से गलियों को नहीं जोड़ने पर नाराजगी व्यक्त करते पूर्व सभासद। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
- निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को दी धरने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। शहर में चल रहे सीवर निर्माण कार्य में वार्ड नंबर चार की गलियों को शामिल नहीं करने पर सभासद व पूर्व सभासद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा यदि, गलियों को सीवर लाइन से नहीं जोड़ा गया तो वे स्थानीय लोगों के साथ 22 व 23 दिसंबर को कंपनी के कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सभासद लवलेश शर्मा व पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश ने निर्माण कंपनी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा नगर के वार्ड की महत्वपूर्ण गलियों को सीवर से नहीं जोड़ने से नगर के सभी लोगों को इस बड़ी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। कहा कंपनी बिना किसी योजना के शहर में कार्य कर रही है। जिन क्षेत्रों में एक साल पहले कार्य शुरू किया गया था उनमें भी अभी आधा-अधूरा ही काम हुआ है। उन्होंने कहा 533 करोड़ रुपये की योजना के निर्माण के बावजूद शहर का बड़ा हिस्सा यदि सीवर सुविधा से वंचित रहता है तो यह बेहद खेदजनक स्थिति है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि वार्ड नंबर चार की छोड़ी गई गलियों को शीघ्र सीवर से नहीं जोड़ा गया तो जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर देवानंद पासी, केवलराम आजाद, विक्रम, पिंटू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें