-चुने गए अभ्यर्थियों का अब होगा कंप्यूटर टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सचिवालय और आयोग कार्यालय में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब चुने गए अभ्यर्थियों का कंप्यूटर टेस्ट 19 मई को होगा।
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के लिए पिछले साल 27 मई को प्री परीक्षा और तीन व चार सितंबर को लिखित मुख्य परीक्षा हुई थी। इसका परिणाम वेबसाइट पर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में 27 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 19 मई को आयोग की ज्ञानोदय लैब हरिद्वार में इन अभ्यर्थियों की टंकण व कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।