हरिद्वार बाईपास और रिस्पना क्षेत्र में इन दिनों लगने वाले जाम का कारण यहां के वेडिंग प्वाइंट हैं। कुल छह किलोमीटर के दायरे में यहां 45 वेडिंग प्वाइंट हैं। यहां आने वाले मेहमानों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है।
पुलिस ने जाम के कारणों की पड़ताल करने के बाद अब एमडीडीए को पत्र लिखा है। ताकि, यहां पर निर्माण और पार्किंग के मानकों को परखा जा सके। इसके बाद एमडीडीए ही यहां पर स्थिति में सुधार ला सकता है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को हरिद्वार बाईपास पर काफी देर तक जाम लगा था।
पार्किंग के इंतजाम नाकाफी
इसका कारण क्षेत्र के वेडिंग प्वाइंट में शादियां भी रहीं। सड़कों पर बरात और वाहनों के रेले के कारण आमजन फंस गए। इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि नेहरू कॉलोनी और पटेलनगर थाना क्षेत्र में कुल 45 वेडिंग प्वाइंट बाईपास और इसके आसपास में बने हुए हैं।
मौके पर देखने में यह भी आया कि यहां शामिल मेहमानों के वाहन पार्किंग के इंतजाम नाकाफी हैं। कई जगह जानकारी यह भी मिली है कि पार्किंग वाले स्थान का प्रयोग अन्य कामों के लिए किया जाता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जय श्रीराम का नारा सुनकर बोले अखिलेश यादव- यहां कहां से आए राम...फिर पंडित ने सुनाई कथा
इसके लिए एमडीडीए को पत्र लिखा जा रहा रहा है। एमडीडीए को यहां पर देखना है कि ये नक्शे के अनुरूप बने हैं या नहीं। इसके अलावा बिना पर्याप्त पार्किंग की जगह के इनमें आयोजन क्यों हो रहे हैं। कितने लोगों के शामिल होने की क्षमता है और कितने लोग यहां पर आते हैं। इन सब मानकों को परखने के बाद ही इन पर कार्रवाई भी की जाए। ताकि, लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।