फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारिश-बर्फबारी से ठंड तो लौटी पर नहीं गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में दो दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर बारिश-बर्फबारी से ठंड लौट गई। हालांकि मैदानी इलाकों में तापमान में कोई बढ़ा अंतर देखने को नहीं मिला। मौसम वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन का कारण मानते हैं। इससे पहले बीती 23 जनवरी को उत्तराखंड में मौसम बदला था।
विज्ञापन


दो दिन साफ रहे मौसम के बाद मंगलवार को मौसम में अचानक हुए बदलाव से दिन भर ठंड का माहौल रहा। दिन भर दून में रुक-रुक कर बारिश हुई तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के अन्य हिस्सों का रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, दो फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम में इस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 से 31 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते हल्की बारिश व बर्फबारी होने के आसार है। इसका असर दो फरवरी तक देखने को मिलेगा। रही बात तापमान में गिरावट की तो दो दिन मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश-बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें